भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के सदस्य शकील शाजिद ने आज यहां भाषा को बताया कि आज हड़ताल के पहले दिन राज्य के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे । वहीं इसके साथ जीवन बीमा निगम के अधिकारी , कर्मचारी , पोस्ट आफिस के कर्मचारी और अन्य संस्थाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे ।
शाजिद ने बताया कि राज्य में हड़ताल के कारण करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कामकाज प्रभावित हुआ है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी सेंट्रल बैंक के आंचलिक कार्यालय के सामने एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया।
शाजिद ने बताया कि कल हड़ताल के दूसरे दिन सभी कर्मचारी संघों के पदाधिकारी यहां आंदोलन करेंगे ।
इधर बैंकों में हड़ताल के कारण लोग परेशान रहे तथा एटीएम के सामने लंबी कतारें देखी गईं । कुछ एटीएम में पैसा खत्म होने की वजह से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
: भाषा: ,संजीव , शैलेश