Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार साइना को यकीन, पूरी होगी ओलंपिक पदक की ख्वाहिश
'

साइना को यकीन, पूरी होगी ओलंपिक पदक की ख्वाहिश

PTI

- July,08 2012 12:43 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई :भाषा: चार साल पहले शायद ही कोई उसे जानता हो लेकिन बीजिंग ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद सुपरस्टार बनी साइना नेहवाल पिछले चार साल में भारतीय बैडमिंटन का चेहरा और ओलंपिक पदक की बड़ी उम्मीद बनकर उभरी है । उसे इसका इल्म है और वह अपने इस ख्वाब को ताबीर में बदलने को बेकरार भी है ।

हैदराबाद की गचीबाउली गोपी अकादमी में मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में दिन में छह से सात घंटे की कड़ी ट्रेनिंग कर रही साइना ने 27 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक के बारे में भाषा से कहा, मैं दिन में छह से सात घंटे से अधिक समय ट्रेनिंग कर रही हूं। मैं अपने मौजूदा फिटनेस स्तर से खुश हूं और अपने स्टेमिना और गति के अलावा कोर्ट में कौशल पर भी काम कर रही हूं।

उन्होंने कहा, अगर सब कुछ सही रहा तो मुझे यकीन है कि लंदन खेलों के दौरान ओलंपिक में पदक जीतने का मेरा सपना साकार हो जाएगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।

मात्र 18 बरस की उम्र में बीजिंग ओलंपिक के दौरान अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाने वाली साइना ने कहा कि अब वह अधिक अनुभवी हैं और इस बार उनका दावा मजबूत है। साइना के पास बीजिंग ओलंपिक के दौरान भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक के करीब पहुंचने का मौका था लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टीन युलियांती के खिलाफ तीसरे और निर्णायक गेम में 11 . 3 की मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद हार गई थी।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement