Advertisement
रूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल की
अन्य समाचार अर्जुन सिंह की किताब के अंश पर प्रतिक्रिया देने से बची कांग्रेस
'

अर्जुन सिंह की किताब के अंश पर प्रतिक्रिया देने से बची कांग्रेस

PTI

- July,03 2012 11:03 PM IST

दिवंगत कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह की जल्दी ही जारी होने वाली उनकी आत्मकथा ए ग्रेन ऑफ सैंड इन द आवरग्लास ऑफ टाइम को लेकर सामने आई खबरों पर कांग्रेस ने आज किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने इस बारे में पूछे गये सवालों पर केवल इतना कहा, किताब अभी जारी नहीं हुई है। जब इसे जारी किया जाएगा तब हम देखेंगे कि इसमें क्या है।

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर पार्टी के एक नेता ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर उठ रहे विवाद से बचना चाहेगी क्योंकि इस विषय पर समय से पहले प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं होगा।

किताब के एक हिस्से में इस ओर इशारा किया गया है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव ने सोनिया गांधी को 1991 में उनके पति राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी इंजन के साथ ट्रेन के डिब्बों की तरह नेहरू..गांधी परिवार से क्यों बंधे रहना चाहती है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement