Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार गंदे माहौल में नसबंदी पर उच्चतम न्यायालय ने सरकार से मांगा जवाब
'

गंदे माहौल में नसबंदी पर उच्चतम न्यायालय ने सरकार से मांगा जवाब

PTI

- July,08 2012 5:13 AM IST

उच्चतम न्यायालय ने गंदे माहौल में नसबंदी से जुड़ी एक जनहित याचिका पर केंद्र और प्रदेश सरकारों से जवाब मांगा है ।

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि देश भर में महिलाओं के लिए नसबंदी शिविर गंदे माहौल में चलाए जा रहे हैं ।

न्यायमूर्ति आर एम लोढा और न्यायमूर्ति ए आर दवे ने स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता देविका बिस्वास की याचिका पर संबंधित अधिकारियों के जवाब देने में नाकाम रहने पर मामले की सुनवाई 12 हफ्ते के लिए टाल दी ।

अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार जैसी जगहों में नसबंदी शिविर टार्च की रोशनी में आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें अप्रशिक्षित एनजीओ कार्यकर्ता एनस्थीसिया का प्रयोग कर रहे हैं ।

याचिका में कहा गया कि इस बात के सुबूत हैं कि बिहार सरकार से करार वाले एक एनजीओ ने एक घंटे में 60 ऑपरेशन कर डाले ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement