Business Standard
Advertisement
1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयक
अन्य समाचार हिंदू लड़की से बलात्कार मामले की जांच करेगा पैनल : पाक संसद
'

हिंदू लड़की से बलात्कार मामले की जांच करेगा पैनल : पाक संसद

PTI

- December,13 2012 10:43 PM IST

इस्लामाबाद, 13 दिसम्बर :भाषा: पाकिस्तान की संसद ने आज मानवाधिकार पर स्थायी समिति से कहा कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की छह वर्षीय लड़की से कथित बलात्कार मामले की वह जांच करे ।

संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसद नवाब यूसुफ तालपुर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद इसे जांच के लिए पैनल को भेज दिया ।

संसद में सिंध प्रांत के मीरपुरखास इलाके का प्रतिनिधित्व करने वाले तालपुर ने कहा कि छह वर्षीय हिंदू लड़की वाजंती के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था और उसके परिवार को गलत मामले में फंसाया जा रहा है ।

मुख्य सचेतक और धार्मिक मामलों के मंत्री सैयद खुर्शीद शाह ने सदन को सूचित किया कि उन्होंने मामले को सिंध पुलिस प्रमुख के समक्ष उठाया है और उनसे मामले की जांच करने को कहा है ।

शाह ने सुझाव दिया कि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष को मामले की जांच के लिए इसे मानवाधिकार की स्थायी समिति के पास भेज देना चाहिए ।

कार्यवाही चला रहे उपाध्यक्ष फैसल करीम कुंडी ने मामले को पैनल के पास भेज दिया और इसके अध्यक्ष रियाज फातयाना से कहा कि यथाशीघ्र रिपोर्ट सौंपें ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement