Business Standard
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी
अन्य समाचार दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
'

दो नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

PTI

- December,09 2012 4:33 AM IST

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले मेंं जिला पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त दल ने परतापुर और बडगांव क्षेत्र में दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दुर्गकांेदल क्षेत्र से 10 किलोग्राम का विस्फोटक बरामद किया है।

भगत ने बताया कि संयुक्त दल ने आज कार्रवाई कर परतापुर क्षेत्र में 38 वर्षीय नक्सली सदस्य सोप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सोप सिंह के पास से पुलिस ने एक भरमार बंदूक बरामद किया है। सोप सिंह के खिलाफ तीन वारंट हैं।

उन्होंने बताया कि इसी तरह पुलिस ने बड़गांव क्षेत्र में मंेडरा गांव के जंगल से 30 वर्षीय नक्सली सदस्य चैतूराम को गिरफ्तार कर लिया है। चैतूराम के खिलाफ एक वारंट भी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दोनोंं नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। दोनों पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले दर्ज हैं।

भगत ने बताया कि पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में दुर्गकोंदल के जंगल से 10 किलोग्राम का एक विस्फोटक भी बरामद किया है।

उन्होंने बताया के दुर्गकोंदल क्षेत्र में पुलिस आज खोजी अभियान में निकली थी। पुलिस दल को सड़क किनारे विस्फोटक दबे होने की जानकारी मिली तब पुलिस दल ने विस्फोटक को वहीं ध्वस्त कर दिया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement