Advertisement
SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनीमेडिकल बिल या नौकरी का झटका, मुश्किल समय में यही फंड बनेगा आपका सहाराAI की दौड़ में Amazon, Google और Microsoft ने खोला खजाना, IT कंपनियों के लिए क्या है संकेत?विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफा
अन्य समाचार नई औषधि मूल्य नीति से निवेश पर असर पड़ सकता है: उद्योग
'

नई औषधि मूल्य नीति से निवेश पर असर पड़ सकता है: उद्योग

PTI

- November,25 2012 2:43 PM IST

इंडियन फार्मास्युटिकल्स एलायंस :आईपीए: तथा आर्गनाइेजशन आफ द फार्मास्युटिकल प्रोडयूसर्स आफ इंडिया :ओपीपीआई: के अनुसार नई औषधि नीति से भारतीय दवा कंपनियों के मुनाफे पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

आईपीए के महासचिव डी शाह ने प्रेट्र से कहा, शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार कई प्रमुख ब्रांड की दवाएं 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी पर इससे 67,500 करोड़ रुपये के घरेलू दवा बाजार में कंपनियों का मुनाफा 4,000 करोड़ रुपये रह जाएगा जो मौजूदा स्तर के आधे के बराबर है।

शाह का मानना है कि लाभ की संभावनाएं प्रभावित होने से निवेशकों का उत्साह प्रभावित हो सकता है। साथ ही कंपनियां नया निवेश करने या जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची :एनएलईएम: में शामिल औषधियांे की उत्पादन क्षमता बढ़ाने से कतरा सकती है।

इसी प्रकार का विचार प्रकट करते हुए ओपीपीआई के महानिदेशक तपन जे राय ने कहा कि इसका उद्योग पर तत्काल तथा उल्लेखनीय नकारात्मक असर होगा।

हालांकि राय ने कहा कि बाजार आधारित नीति दीर्घकाल में देश के लिये फायदेमंद साबित होगी।

उन्होंने कहा, यह नीति दवाओं को सस्ता करने तथा उसकी उपलब्धता बढ़ाने में मददगार होगी। इस नीति के साथ सार्वजनिक अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों के जरिये जरूरी दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने से समाज के सभी तबकों को फायदा होगा....।

मंत्रिमंडल ने 22 नवंबर को औषधि नीति को मंजूरी दे दी। इससे 348 जरूरी दवाओं को कीमत नियंत्रण दायरे में लाया जाएगा।

फिलहाल सरकार राष्ट्रीय औषधि नीति प्राधिकरण :एनपीपीए: के जरिये 74 थोक दवाओं की कीमत का नियंत्रण करती है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement