Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार मुरसी के और अधिक शक्तिशाली बनने पर अमेरिका ने चिंता जताई
'

मुरसी के और अधिक शक्तिशाली बनने पर अमेरिका ने चिंता जताई

PTI

- November,25 2012 4:33 AM IST

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कल एक बयान में कहा कि 22 नवंबर को लिये गये इस निर्णय और की गई घोषणाओं से कई मिस्र वासियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता उत्पन्न हुयी है ।

उन्होंने कहा कि आंदोलन एक लक्ष्य था कि सत्ता किसी एक व्यक्ति या किसी एक संस्था के हाथ में केन्दि्रत नहीं हो।

नूलैंड ने कहा कि मिस्र में वर्तमान संवैधानिक खालीपन को केवल एक संविधान को अपना कर ही पूरा किया जा सकता है। इस संविधान में नियंत्रण और संतुलन, मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान, व्यक्तिगत अधिकार और मिस्र के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ कानून का शासन शामिल हो।

मिस्र के राष्ट्रपति के निर्णय का विरोध करने के लिए एक स्पष्ट संदर्भ में नूलैंड ने कहा कि हम लोग शांति की अपील करते हैं और सभी पार्टियों को साथ मिल कर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं और मिस्र के सभी नागरिकों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर शांतिपूवर्क और लोकतांत्रिक वार्ता के जरिए अपने मतभेद भुला कर समाधान करने का आह्वान करते हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement