Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार जल्द पूरे होंगे घोषणापत्र के वायदे : मुख्यमंत्री
'

जल्द पूरे होंगे घोषणापत्र के वायदे : मुख्यमंत्री

PTI

- November,23 2012 8:13 PM IST

जसराना क्षेत्र से सपा विधायक रामवीर सिंह यादव के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत करने आये मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। भविष्य में काश्तकारों के लिये और भी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सपा के चुनाव घोषणापत्र में किये गये वायदों को अमली जामा पहनाने के लिये संकल्पबद्ध है और वह इस दिशा में लगातार आगे भी बढ़ रही है।

अखिलेश ने कहा कि वैसे तो सपा के चुनाव घोषणापत्र के वादे पांच साल में पूरे करने की बात कही गयी थी, लेकिन सरकार इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: के प्रति विरोधी रुख दोहराते हुए कहा कि सपा देश में एफडीआई लागू करने के पक्ष में नहीं है।

परिस्थितियां बनने पर एफडीआई के मुद्दे पर सपा द्वारा संसद में सरकार के खिलाफ मतदान करने की सम्भावना के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने गेंद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पाले में डाल दी और कहा कि इस बारे में वह :मुलायम: ही अंतिम फैसला करेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement