Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार तीन इनामी समेत सात नक्सली गिरफ्तार
'

तीन इनामी समेत सात नक्सली गिरफ्तार

PTI

- November,23 2012 7:43 PM IST

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने आज यहां बताया कि जिला पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त दल ने आज ताड़ोकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलमेटा और मोहूरपाट के जंगलों में तीन इनामी नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भगत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के एक समूह को मलमेटा एवं मोहूरपाट गांव के जंगलों में देखा गया है तथा वह किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश में बैठक ले रहे हंै।

सूचना के बाद ताड़ोकी थाना से जिला पुलिस बल और बीएसएफ के एक संयुक्त दल को वहां भेजा गया। जब पुलिस जंगल के करीब पहुंची तब कुछ नक्सली घने जंगलांे का लाभ उठाते हुए भाग गए।

वहीं, पुलिस ने जब नक्सलियों के बैठक स्थान के आस-पास घेराबंदी कर तलाशी शुरू की तब वहां से फरार वारंटी नक्सली शोभीराम :24:, समरथ नरेटी, घड़वाराम गोंड़ :26: जहानूराम :30:, प्रेमलाल नरेटी :26:, गाूराम नरेटी :30: और रामनाथ :25: को गिरफ्तार किया गया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement