Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार हिंद कॉपर के चार फीसद शेयर के लिए 603 करोड़ रुपए की बोली
'

हिंद कॉपर के चार फीसद शेयर के लिए 603 करोड़ रुपए की बोली

PTI

- November,23 2012 6:33 PM IST

इसके साथ ही सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सरकारी कंपनियों के शेयर बेच कर 30,000 करोड़ रुपए जुटाने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है।

स्टाक एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक हिंद कापर के शेयरों की बिक्री के प्रस्ताव पर आज 3,89,12,793 शेयरों के लिए 603.14 करोड़ रुपए की बोलियां प्राप्त हुईं।

सरकार ने इस कंपनी के विनिवेश के लिए पहले चरण में कुल 3,70,08,720 शेयर या चार फीसद हिस्सेदारी एक्सचेंजों पर विशेष खिड़की के जरिए बेचने के लिए आज का दिन तय कर रखा था। इसमें न्यूनतम पेशकश मूल्य 155 रुपए प्रति शेयर तय था जो कल बंबई स्टाक एक्सचेंज में इस शेयर के बंद भाव से 41 फीसद कम था।

आज इस शेयर का भाव 20 फीसद गिर कर 213.05 रुपए पर बंद हुआ।

इस शेयर की बिक्री का पूरा आंकड़ा अभी तैयार नहीं था। वास्तविक बोली अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है।

दोनों शेयर बाजारों में सरकार की पेशकश पर इस शेयर के लिए बोली आज सुबह नौ बजकर 15 मिनट से अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक चली।

एचसीएल के 99.50 फीसद शेयर अभी सरकार के पास हैं। इसमें से आज चार फीसद को बाजार में बिक्री के लिए रखा गया। प्रतिक्रिया अच्छी मिलने पर सरकार ने 9.59 फीसद शेयर बेचने का विकल्प रख रखा था।

एचसीएल ने इस पेशकश का 25 फीसद हिस्सा म्युचुअल फंड और बीमा कंपनियों के लिए आरक्षित रखा था।

भाषा

11231801 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement