Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार भारत, चीन के बीच रणनीतिक आर्थिक वार्ता अगले सोमवार को
'

भारत, चीन के बीच रणनीतिक आर्थिक वार्ता अगले सोमवार को

PTI

- November,23 2012 6:03 PM IST

हाल ही में कंबोडिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीन के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में चीनी निवेशकों को भारत में निवेश का न्यौता दिया था।

इस तरह की यह दूसरी वार्ता है जिसका उद्देश्य तीव्र आर्थिक वृद्धि के रास्ते पर अग्रसर दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार गतिविधियों को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना है। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब पश्चिमी दुनिया के देश आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

इस मौके पर दोनों देशों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से संबद्ध 10 सहमति पत्र पर दस्तखत किये जाने की संभावना है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया करेंगे जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व राष्ट्रीय विकास सुधार आयोग के चेयरमैन झांग पिंग करेंगे।

हाल ही में प्रधानमंत्री ने कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में अपने चीनी समकक्ष वेन च्याबो के साथ सामेवार को बैठक के दौरान निवेश का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार असंतुलन दूर करने तथा रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।

भारत, चीन के साथ बढ़ते व्यापार असंतुलन को लेकर चिंतित है। चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 40 अरब डालर हो गया है जबकि आपसी देशों का व्यापार 75 अरब डालर का है। इसके समाधान के लिये भारत खासकर सूचना प्रौद्योगिकी, सेवा तथा औषधि क्षेत्रों में चीनी बाजार में अपनी पहुंच बढाने का रास्ता चाहता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement