Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार खुदरा कारोबार में एफडीआई पर चर्चा पर जदयू का रूख बदलता रहा
'

खुदरा कारोबार में एफडीआई पर चर्चा पर जदयू का रूख बदलता रहा

PTI

- November,23 2012 12:23 AM IST

भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 87 रन बनाये हैं। लंच के समय पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले चेतेश्वर पुजारा 38 और विराट कोहली छह रन पर खेल रहे थे।

भारत के खिलाफ 2006 में नागपुर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पनेसर सातवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये। उन्हें पहले दिन सुबह ही काफी टर्न मिल रहा था। उन्होंने लंच तक 11 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिये हैं।

बायें हाथ के इस स्पिनर ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को 11 गेंद के अंदर पवेलियन की राह दिखायी। जेम्स एंडरसन ने गौतम गंभीर को मैच की दूसरी गेंद पर आउट करके इंग्लैंड को शुरू में ही सफलता दिलायी थी।

भारत पिछले छह साल में पहली बार तीन स्पिनरों के साथ उतरा है। पिच से शुरू में कुछ तेजी और उछाल मिल रही है और ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी का टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ गया।

अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच नौ विकेट से जीतने वाले भारत को तब करारा झटका लगा जब एंडरसन ने मैच की दूसरी गेंद पर ही गंभीर को आउट कर दिया। गंभीर ने पहली गेंद को मिडविकेट पर चार रन के लिये भेजा लेकिन दूसरी गेंद पर इसी तरह का शाट खेलने के प्रयास में वह एलबीडब्ल्यू हो गये। टोनी हिल ने अपील को स्वीकार किया और भारत का स्कोर एक विकेट पर चार रन हो गया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement