पुरी ने आज पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात मंे कहा कि एचडीएफसी बैंक ने गरीबी रेखा के नीचे के परिवारांे की मदद के लिए योजना तैयार कर ली है।
इसमंे स्व रोजगार के उपक्रम की योजना बनाना, इस तरह का उपक्रम स्थापित करना, इस उद्देश्य के लिए कच्चे माल की खरीद करता और उत्पादांे के लिए एक बेहतर बाजार की व्यवस्था करना शामिल है।
पुरी ने कहा कि बैंक राज्य मंे विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं मंे सहयोग का इच्छुक है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुरी ने कहा कि पंजाब देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और एचडीएफसी बैंक उसकी इस प्रगति मंंे सहयोगी बनना चाहता है।