स्थानीय मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जतायी है।
राज्य में सबसे सर्द स्थान केलोंग रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर के कालपा में 1.4 डिग्री सेल्सियस और पर्यटन स्थल मनाली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस जबकि संुदरनगर में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उना में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 22.8 डिग्री और सोलन में 21.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।