माही रेसिंग टीम विश्व सुपरबाइक चैम्पियनशिप के 2013 चरण को जीतने का लक्ष्य बनाये है।
माही रेसिंग के सह मालिक तेलगु फिल्म के अभिनेता अकिनेनी नागार्जुन और नंदीश डोमलुर ने आज यहां पत्रकारों से कहा, धोनी ने पहले ही रेसिंग स्कूल शुरू करने की योजना की घोषणा कर दी है। एक बार 2013 रेस सत्र खत्म हो जाये तो हम दिल्ली में और दक्षिण भारत में एक रेसिंग अकादमी बनाने की योजना बना रहे हैं।
नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य और डोमलुर की ए-मोटरस्पोर्ट ने इससे पहले माही रेसिंग के साथ भागीदारी की घोषणा की थी।