Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार आरआईएल गैस कीमत वृद्धि पर परिपत्र वापस लेना सामान्य : तेल मंत्रालय
'

आरआईएल गैस कीमत वृद्धि पर परिपत्र वापस लेना सामान्य : तेल मंत्रालय

PTI

- November,21 2012 8:53 PM IST

मंत्रालय ने विशेष रूप से कहा है कि कीमतों में 2014 से पहले संशोधन नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि मंत्री बदलने पर अंतर मंत्रालीय परामर्श या केंद्रीय मंत्रीमंडल अथवा मंत्री समूह के विचारार्थ भेजा गया नोट सामान्य प्रक्रिया के तहत मंत्रालय को लौट आता है। इस पर नये मंत्रियों की मंजूरी ली जानी होती है और यह सामान्य प्रक्रिया है।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंत्री-समूह को भेजा गया अपना वह नोट वापस ले लिया है जिसमें केजी डी6 परियोजना की गैस का दाम बढाने की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड :आरआईएल: की मांग का का विरोध किया गया था।

यह नोट वापस लेते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डा. रंगराजन की अध्यक्षता में गठित समति ईंधन मूल्यों का पहले ही परीक्षण कर रही है।

मंत्रालय ने इस विषय में गठित मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह के सदस्यों को 10 अक्तूबर को भेजे गए इस नोट में रिलायंस परियोजना की गैस का दाम अप्रैल 2014 से पहले बढाए जाने का विरोध किया था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार कंपनी ने खुद भी इस तिथि से पहले दाम बढ़ाने का आग्रह नहीं किया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement