Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार पोंटी की हत्या के सिलसिले में 15 लोगों से पूछताछ
'

पोंटी की हत्या के सिलसिले में 15 लोगों से पूछताछ

PTI

- November,18 2012 1:13 PM IST

जांचकर्ताओं ने कहा कि वे पोंटी और उनके भाई के कॉल रिकार्ड की जांच परख कर रहे है ताकि घटनाक्रम के सिलसिले को जोड़ा जा सके जिसके कारण दोनों भाइयों के अंगरक्षकों ने गोलियां चलायी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से इस बात का खुलासा हुआ है कि पोंटी के लोग कल सुबह विवादित फार्महाउस पर गए और वहां से हरदीप के कर्मचारियों को भगा दिया और गेट पर ताला लगा दिया।

हरदीप उस समय फार्म हाउस पर नहीं थे और नोएडा में बैठक कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर से पहले पोंटी ने उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और अपने मित्र को फोन किया और बताया कि वह फार्म हाउस जायेंगे।

इस बीच, हरदीप को भी इस बात की जानकारी मिली कि पोंटी के लोगों ने उस फार्म हाउस को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद वे अचानक घटनास्थन पर पहुंच गए।

पोंटी, आयोग के सदस्य और हरदीप लगभग एक ही समय फार्म हाउस पर पहुंचे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement