ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों के असर और तेहरान द्वारा पश्चिम एशियाई समुद्री मार्ग को बंद करने की आशंका के मद्देनजर कच्चे तेल के दाम आज उछलकर 86 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गये।
यूरोप में दोपहर शुरु में अगस्त डिलीवरी के लिये कच्चे तेल का दाम 2.12 डालर बढ़कर 85.87 डालर प्रति बैरल हो गया। न्यूयार्क में यह अनुबंध कल 1.21 डालर घटकर 83.75 डालर प्रति बैरल रह गया था।
लंदन आईसीई फ्यूचर एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिये ब्रेंट क्रुड का भाव 2.58 डालर चढ़कर 99.93 डालर प्रति बैरल हो गया।
पिछले सप्ताह कच्चे तेल का दाम दो महीने पहले के 106 डालर प्रति बैरल से घटता हुआ 77 डालर रह गया था। अमेरिका, यूरोप और चीन में सुस्ती के चलते तेल खपत कम होने की आशंका बढ़ गई थी।
बहरहाल, व्यापारियों का ध्यान ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों पर है। उनकी नजर एक जुलाई से जारी प्रतिबंधों के असर पर है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ ये प्रतिबंध अमेरिका और यूरोपीय देशों ने लगाये हैं।