जेएनपीटी के अध्यक्ष एल राधाकृष्णन ने मंगलवार को आयोजित एक समारोह मंे डीपी वल्र्ड के अध्यक्ष सुल्तान अहमद बिन सुलायेम को औपचारिक तौर पर इस संबंध मंे पत्र सौंपा।
इस परियोजना के पूरा हो जाने पर टर्मिनल की क्षमता में 8,00,000 टीईयू :बीस फुटे कंटेनर इकाई: की बढ़ोतरी होगी और इससे बंदरगाह पर कंटेनरों की भीड़-भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी।
इस टर्मिनल के 2015 तक कार्यरत होने की उम्मीद है।
इस मौके पर सुलायेम ने कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू पत्तन के विकास करने के अवसर मिलने से खुश हैं।
भाषा