Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार प्रियंका ने किया अमेठी की जनता से लगातार सम्पर्क में रहने का वादा
'

प्रियंका ने किया अमेठी की जनता से लगातार सम्पर्क में रहने का वादा

PTI

- November,08 2012 4:03 PM IST

राहुल के साथ यहां प्रियंका ने जायस स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में करीब 150 महिलाओं से मुलाकात की। इन औरतों को हाल में मोमबत्ती बनाने तथा चिकनकारी का प्रशिक्षण दिया गया था।

इस बैठक में हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने बताया कि प्रियंका ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भविष्य में वह नियमित रूप से अमेठी आती रहेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने बैठक में मौजूद महिलाओं से कहा कि समय के साथ औरतों की भूमिका भी बदल गयी है। अब वे घर के चूल्हा-चौके तक सीमित नहीं रहकर घर से बाहर निकलें और राष्ट्र निर्माण में योगदान करें।

महिलाओं के मुताबिक बैठक में राहुल ने कहा कि वह इलाके की औरतों की तरक्की के लिये फिक्रमंद हैं। उनका मानना है कि देश और समाज को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को अपनी ताकत को समझना होगा।

इस बैठक के बाद प्रियंका अपनी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के लिये रवाना हो गयीं, जबकि राहुल अमेठी में ही रुक गये।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement