Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार 0600 चर्चा में
'

0600 चर्चा में

PTI

- November,07 2012 10:13 AM IST

बांग्लादेश की कृषि मंत्री बेगम मतिया चौधरी के साथ एक मुलाकात के दौरान जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने तीस्ता नदी पर समझौता करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भारत संबद्ध पक्षों के साथ इस मामले पर गहन विचार विमर्श कर रहा है और मामले के जल्द सुलझने के प्रति आशान्वित है।

इस संबंध में दोनो देशों के बीच होने वाला अंतरिम समझौता 15 वर्ष के लिए होगा, जिसके बाद पानी की उपलब्धता पर ताजा माप के आधार पर दीर्घ अवधि का समझौता किया जा सकता हैं

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार तीस्ता पर नदी बंटवारा समझौते का विरोध कर रही है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पिछले वर्ष सितंबर की ढाका यात्रा के दौरान इस संधि पर दस्तख्त नहीं हो पाए थे।

पश्चिम बंगाल सरकार ढाका को उतनी मात्रा में पानी देने को तैयार नहीं है, जितनी वह मांग रहा है। समझौता न होने की दिशा में यही सबसे बड़ी बाधा है।

बैठक में तीस्ता के अलावा दोनो पक्षों ने बांग्लादेश में सिंचाई परियोजनाओं, तिपाईमुख पनबिजली परियोजना और सहयोग के अन्य मामलों पर भी विचार विमर्श किया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement