Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार बंगाल और राजस्थान का मैच ड्रा
'

बंगाल और राजस्थान का मैच ड्रा

PTI

- November,05 2012 5:03 PM IST

इस मैच के नायक हालांकि राजस्थान के तेज गेंदबाज पंकज सिंह रहे जिन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी चार विकेट चटकाये ।

बंगाल ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 109 रन से आगे खेलना शुरू किया । मेजबान टीम ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 232 रन के स्कोर पर घोषित करके राजस्थान को जीत के लिये 330 रन का लक्ष्य दिया । राजस्थान की टीम 52 ओवर में तीन विकेट पर 181 रन बना सकी जिसमें कप्तान रिषिकेश कानिटकर 80 रन बनाकर नाबाद रहे । उन्होंने 142 गेंद की पारी में 12 चौके लगाये ।

रश्मिरंजन परीदा ने भी नाबाद 52 रन बनाये । इससे पहले बंगाल के पहली पारी के 258 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 161 रन पर आउट हो गई थी ।

बंगाल के कल के नाबाद बल्लेबाज रिधिमान साहा 65 रन बनाकर अविजित रहे । उन्होंने 96 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके जमाये । लक्ष्मीरतन शुक्ला 32 रन का योगदान देकर आउट हुए । निचले क्रम का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका ।

पंकज ने 21 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिये जबकि अनिकेत चौधरी को दो विकेट मिले ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement