Advertisement
विदेश छोड़ भारत घूम रहे लोग, होटल कंपनियों की कमाई चमकी; इन 2 शेयरों में 52% तक अपसाइडCMR Green Technologies की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन मिला 43% तक का मुनाफाMeta भारत में बनाएगी अपना पहला AI डेटा सेंटर, Reliance के साथ मिलाया हाथLock-in Expiry: Meesho से लेकर ICICI Pru AMC तक, 75 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होने वाला हैलोग खरीद रहे हैं ज्यादा बीमा पॉलिसियां, फिर भी LIC और कंपनियों की ग्रोथ क्यों पड़ी धीमी?Delhi Weather Update: हीट वेव के बीच दिल्ली पर मेहरबान हुआ मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्टGold-Silver Price Today: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें ताजा भावजॉब बदलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट, इन सेक्टरों में बढ़ रही हैं सैलरी! जानिए अगले साल कितना मिलेगा इंक्रीमेंटभारत में आ सकता है 80 अरब डॉलर का विदेशी निवेश, रुपये को होगा फायदाभारत के करोड़ों घरों में लगी इन्वर्टर बैटरियां बन सकती हैं बिजली संकट का बड़ा समाधान
अन्य समाचार रोमनी की जीत के लिये भारतीय प्रशंसक भगवान की शरण में
'

रोमनी की जीत के लिये भारतीय प्रशंसक भगवान की शरण में

PTI

- November,04 2012 5:13 PM IST

अमेरिका में छह नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं, जो ताजा सर्वेक्षणांैंं के मुताबिक कांटे की टक्कर मेें तब्दील हो चुके हैं। ऐसे में इन चुनावों में अपने पसंदीदा रिपब्लिकन उम्मीदवार की विजय की कामना के साथ रोमनी प्रशंसकों का एक समूह पिछले एक पखवाड़े से मध्यप्रदेश में हिंदुओं के कुछ पवित्र देवस्थानों में विशेष पूजा..पाठ के जरिये आम..ओ..खास का ध्यान खींच रहा है।

वैदिक मान्यताओं में गहरा विश्वास रखने वाले इस समूह के प्रमुख डॉ. दुष्यंत व्यास ने आज यहां भाषा से कहा, हमें भारतीय परिप्रेक्ष्य में रोमनी का व्यक्तित्व ओबामा के मुकाबले ज्यादा उदारवादी लगता है, जबकि अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति का भारत की तुलना मंे चीन की तरफ अधिक झुकाव देखा गया है।

व्यास ने बताया कि रोमनी प्रशंसकों का समूह पिछली नवरात्रि के दौरान यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर नलखेड़ा के पवित्र बगुलामुखी मंदिर में रोमनी की जीत के लिये विशेष यग्य करके ईश्वर को प्रसन्न करने की कोशिश कर चुका है। इस समूह ने ओबामा के खिलाफ अपने पसंदीदा रिपब्लिकन उम्मीदवार की विजय की प्रार्थना करते हुए इंदौर के मशहूर खजराना गणेश मंदिर में भी हाल ही में शीश नवाया है।

उन्होंने कहा, हम छह नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनावों तक रोमनी की जीत के लिये विशेष वैदिक अनुष्ठान जारी रखेंगे। ये अनुष्ठान भले ही अमेरिका से लाखों मील के फासले पर हो रहे हों। लेकिन हमें इनकी शक्ति पर पूरा भरोसा है।

भाषा हर्ष

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement