अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत मंडल की जब्त की गयी संपत्तियों में बैंक खाते में जमा करीब दस लाख रूपये, दो मकान और एक ट्रैक्टर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि फरार मंडल पर माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप है और उसकी जब्त की गयी संपत्ति अवैध हथियारों की तस्करी के माध्यम अर्जित की गयी थी।
मिश्र ने बताया कि हाल ही में नया रामनगर थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक वाहन से पुलिस ने एक गैलोक पिस्टल बरामद किया था। सूचना के अनुसार यह वाहन कंुदन मंडल का था ।
बरामद किया गया पिस्टल रायल थाइलैंड पुलिस के किसी अधिकारी है जिसके बारे में मुंगेर पुलिस द्वारा थाईलैंड पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है।