इस्राइली पब्लिक रेडियो पर प्रसारित टिप्पणी में रक्षा मंत्रालय के नीति विभाग के प्रमुख अमोस गिलाड ने कहा, यदि मैं किसी चीज को लेकर आशंकित हूं तो वह है मुस्लिम ब्रदरहुड। मुस्लिम ब्रदरहुड एक वैचारिक आंदोलन है तथा यह फिर से गति पकड़ रहा है।
उन्होंने कहा, क्या नहीं बदला है। विचारधारा है कि इस्राइल के पास अस्तित्व का कोई अधिकार नहीं है तथा :ब्रदरहुड: चाहता है कि इस्लामी खिलाफत शुरू की जाये।
उन्होंने कहा, हमारे शीर्ष राजनीति नेताओं के बीच कोई वार्ता नहीं हो रही और मेरी राय में यह आगे भी होने नही जा रही है।
एएफपी