Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार किसी के प्रति नरमी नहीं :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
'

किसी के प्रति नरमी नहीं :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

PTI

- November,02 2012 3:03 PM IST

संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसाबेले ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित केलाम्बकम में संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। उनसे गडकरी पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने संघ के महासचिव सुरेश जोशी के कुछ दिन पूर्व दिये गये उस बयान को दोहरा दिया जिसमें जोशी ने कहा था कि किसी गैर कानूनी गतिविधि में लिप्त होने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जानी चाहिये और दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जानी चाहिये।

तीन दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और देश भर से 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में बांग्लादेश से अवैध आव्रजन और प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसे विभिन्न मसलों पर चर्चा की जायेगी।

भूमि अधिग्रहण के मामले में केवल गडकरी के खिलाफ मीडिया में खबरें आने पर होसाबेले ने कहा कि ऐसे मामलों में 100 अन्य लोग भी लिप्त हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, हम व्यक्ति या मामले के आधार पर इसकी चर्चा नहीं करने जा रहे हैं। हम एक नीति के तौर पर भूमि अधिग्रहण पर चर्चा करने जा रहे हैं। इस दायरे में जो भी आयेगा उसे कानून का सामना करना पडेगा। इसीलिये हम किसी के प्रति भी नरमी नहीं अपना रहे हैं। हम नीति के अनुसार काम कर रहे हैं और उसी बात पर बल दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, :संघ के लिये: मामला चाहे भूमि अधिग्रहण का हो या भ्रष्टाचार का या कुछ और, अलग अलग मापदंड नहीं हो सकते। संघ देशहित का हिमायती हेै, राष्ट्रीय हित के साथ है। सार्वजनिक जीवन में नैतिकता हमारे लिये सर्वोपरि है और उसी के अनुरूप हम अपना रुख व्यक्त करते हैंै।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement