Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार एतिहासिक लाल परेड मैदान पर आज शाम चलेगा ए आर रहमान का जादू
'

एतिहासिक लाल परेड मैदान पर आज शाम चलेगा ए आर रहमान का जादू

PTI

- November,01 2012 2:53 PM IST

दो आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार रहमान इस प्रस्तुति के लिए अपने लगभग 200 कलाकारों के साथ कल सुबह ही यहां पहुंच गए थे तथा कार्यक्रम स्थल लाल परेड मैदान के भव्य मंच पर कल देर रात तक उन्होंने पूर्वाभ्यास भी किया। भोपाल में हो रहे मुख्य कार्यक्रम के अलावा राज्य सरकार ने हर जिले में इस दिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न आयोजनों की तैयारी की हंै।

राज्य शासन के सभी कार्यालयों में आज एक घंटे पहले ही छुट्टी दे दी जाएगी, ताकि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें। रहमान एवं उनके साथियों की प्रस्तुति से पहले दिल्ली की कोरियोग्राफर मैत्रैयी पहाड़ी अपनी 400 सदस्यीय टीम के साथ इसी मंच पर कृष्णायन पेश करेंगी, जिसमें भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों एवं लीला की नृत्य-नाटिका का मंचन होगा।

रहमान के साथ विख्यात बालीवुड गायक सुखविन्दर सिंह, आर बी प्रकाश, नीति मोहन आदि भी अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने को तैयार हैं। इन प्रस्तुतियों के लिए राज्य शासन के संस्कृति विभाग ने आधुनिक तकनीक से युक्त मंच निर्माण किया है, जिसमें चार हाइड्रोलिक लिफ्ट का उपयोग होगा। आवाज का जादू दूर-दूर तक बिखेरने के लिए कार्यक्रम स्थल पर 2.5 लाख वाट के हैगिंग वर्टेक्स सीरीज का साउंड सिस्टम स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस समारोह के आमंत्रण पत्र भोपाल के लगभग हर घर तक पहुंचाए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर सकें।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement