Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार एनआरसी के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करेगा असम
'

एनआरसी के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करेगा असम

PTI

- October,31 2012 8:03 PM IST

असम सरकार के प्रवक्ता और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री प्रद्युत बारदलोई ने यहां कहा, अब से एनआरसी के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जाएगा । इससे वे सुरक्षित रहेंगे और उनका भविष्य में उनका इस्तेमाल संदर्भ के लिये किया जा सकेगा ।

उन्होंने बताया कि केंद्र ने योजना को सैद्वांतिक तौर पर अपनी मंजूरी दे दी है और प्रदेश को इसका प्रारूप तय करने को कहा है ।

मंत्री ने कहा, कई जगहों पर फाइलों के गुम हो जाने के कारण 1951 के एनआरसी रिकॉर्ड नदारद हैं । डिजिटलीकरण के साथ ही इस समस्या का हल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, फिलहाल प्रदेश में 36 विदेशी न्यायाधिकरण हैं । हमने केंद्र सरकार से इनकी संख्या बढाकर 100 करने की सिफारिश की है । हम हर जिले में तीन चार न्यायाधिकरण चाहते हैं ।

मंत्री ने अवैध प्रवासियों को लेकर हाल ही में जारी किए गए श्वेत पत्र पर ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और भाजपा, असम गण परिषद जैसी विपक्षी पार्टिर्यों द्वारा राजनीति करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से असम में कांग्रेसी शासन के दौरान समस्या के हल के लिए कदम उठाए गए हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement