रीयल्टी कंपनियांे के प्रमुख संगठन के्रडाई ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से निराशा जताई है। के्रडाई ने कहा कि केंद्रीय बैंक को रीयल एस्टेट उद्योग के प्रति अपने नकारात्मक रुख मंे बदलाव करना चाहिए।
के्रडाई के अध्यक्ष ललित कुमार जैन ने कहा कि रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए वित्त की लागत काफी उंची है। रिजर्व बैंक को सकारात्मक रुख दिखाते हुए ब्याज दरांे मंे कटौती करनी चाहिए थी।
इसी तरह की राय जाहिर करते हुए सीबीआरई दक्षिण एशिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंशुमान मैग्जीन ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरांे को कायम रखने के फैसले से रीयल्टी उद्योग को एक बार फिर से निराशा हुई है।