Advertisement
ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कई महीनों बाद 80 डॉलर के नीचे आयाराज्यों ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹20,461 करोड़, जानिए किस राज्य को मिला सबसे सस्ता कर्जईरान संकट का असर! सरकार ने डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, क्या महंगा होगा सफर?10 साल में राज्यों का कर्ज ₹31 लाख करोड़ से बढ़कर ₹90 लाख करोड़ईरान-अमेरिका समझौते से भारत को बड़ी राहत, फिर भी तेल सस्ता होने में लग सकते हैं कई महीने!Corporate Bonds: सस्ती उधारी ने बढ़ाया कंपनियों का उत्साह, रिकॉर्ड फंड जुटाने की तैयारीदुनिया को बराबरी पर लाने की बात, G7 में गूंजा भारत का संदेशसरकार के नए नियम से आयुष कंपनियों की लग सकती है लॉटरीStock Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के संकेत, FED के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुखविदेश जाने का क्रेज कम हुआ? चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
अन्य समाचार भारत मंे फल..फूल रहा है पारिवारिक कारोबार : पीडब्ल्यूसी
'

भारत मंे फल..फूल रहा है पारिवारिक कारोबार : पीडब्ल्यूसी

PTI

- October,30 2012 10:38 AM IST

भारतीय अर्थव्यवस्था मंे सुस्ती के बावजूद परिवारांे द्वारा चलाया जाने वाला कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। पीडब्ल्यूसी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले एक साल मंे 74 प्रतिशत पारिवारिक कंपनियांे मंे वृद्धि दर्ज हुई।

पीडब्ल्यूसी ने 21वीं सदी मंे पारिवारिक कारोबार को बचाव वाला माडल करार दिया है। सर्वेक्षण मंे कहा गया है कि इस तरह का माडल कई प्रकार के लाभ उपलब्ध कराता है। खासकर लचीलेपन, निरंतरता और दीर्घावधि के दृष्टिकोण को लेकर।

यही नहीं पारिवारिक कंपनियांे मंे अन्य की तुलना मंे मूल्य अधिक होते हैं। पीडब्ल्यूसी के पारिवारिक कारोबार सर्वेक्षण 2012 के अनुसार, भारत मंे पिछले एक साल मंे ऐसे 74 प्रतिशत उद्योगांे या कंपनियांे की बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई है जिनका संचालन किसी परिवार के हाथ मंे है। इसी मोर्चे पर वैश्विक औसत 65 प्रतिशत बैठता है।

भारत मंे सिर्फ 8 प्रतिशत पारिवारिक कंपनियां ऐसी रही हैं जिनकी बिक्री मंे गिरावट आई है। इसका वैश्विक औसत 19 प्रतिशत है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के कार्यकारी निदेशक इंद्रानीत रॉय चौधरी ने कहा, हमारे सर्वेक्षण से साफ पता चलता है कि भारत मंे परिवारांे द्वारा चलाए जा रहे उद्योग धंधे आर्थिक स्थिति के लिहाज से दुनिया के अन्य देशांे के मुकाबले कम प्रभावित होते हैं।

सर्वेक्षण मंे कहा गया है कि आगे परिदृश्य और बेहतर दिख रहा है। बड़ी संख्या मंे भारत के पारिवारिक कारोबारांे मंे अगले पांच साल मंे आक्रामक वृद्धि देखने को मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement