रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क
संयुक्त उद्यम कंपनी बिग आरटीएल ब्राडकास्ट की योजना मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब जैसे अन्य हिंदी भाषी राज्यों में भी इस चैनल को लांच करने की योजना है। बिग आरटीएल थ्रिल के जरिए कंपनी ने रीयल्टी शो, कुश्ती, साहसिक खेल, गेम शो और हिंदी में डब की गई फिल्मों के जरिए पुरुष दर्शकों को रिझाने की तैयारी की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, शुरुआत में, चैनल उत्तर प्रदेश में प्रसारित होगा। चैनल का लक्ष्य 20 करोड़ की आबादी वाले संपूर्ण 75 जिलों में अपनी पैठ बनाने का है। चैनल 5 नवंबर से प्रसारण शुरू कर देगा।
कंपनी इस क्षेत्र में विपणन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी।