Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार मध्यप्रदेश में रबी सीजन में 104 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य
'

मध्यप्रदेश में रबी सीजन में 104 लाख हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य

PTI

- October,21 2012 4:35 AM IST

मध्यप्रदेश में इस साल 104 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले साल रबी मौसम में 99 लाख 52 हजार हेक्टेयर रकबे में फसलें बोई गई थीं। पिछले साल की तुलना में इस साल रबी क्षेत्रफल में 4 लाख 28 हजार हेक्टेयर की वृद्धि भरपूर वर्षा के कारण होगी। किसानों को तिलहन और दलहन फसलों की बुवाई संचित नमी के कारण करने की सलाह दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश में रबी का सामान्य क्षेत्रफल 84 लाख 77 हजार हेक्टेयर है। इसमें लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्रफल की वृद्धि इस साल होने की संभावना है। प्रमुख रबी फसलों में गेहूं की फसल पिछले साल 49 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। इस साल लगभग 49 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बुवाई होने की संभावना है।

जारी भाषा सिन्हा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement