मालगाड़ी के तीन इंजन और एक बोगी पटरी से उतर गये। रेल यातायात को प्रभावित करने के लिये इस घटना को माओवादियों द्वारा रची साजिश बताया जा रहा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में यह घटना हुयी।
सूत्रों ने बताया कि किरनदुल से विशाखापट्नम जा रही रेलगाड़ी तड़के चार बजे पटरी से उतर गयी। सू़त्रों के अनुसार माओवादियों ने पटरी से 30-50 मीटर तक क्लिप और फिश प्लेट निकाल दी।
पूर्वी तटीय रेलवे की किरनदुल-कोथावलासा लाइन पर यह हादसा हुआ जिससे किरनदुल-विशाखपटनम लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इस लाइन पर शाम तक रेल यातायात दोबारा शुरु हो जायेगा और तकनीकी कर्मचारी इसके लिये काम कर रहे हैं।