Advertisement
ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेल, कई महीनों बाद 80 डॉलर के नीचे आयाराज्यों ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹20,461 करोड़, जानिए किस राज्य को मिला सबसे सस्ता कर्जईरान संकट का असर! सरकार ने डीजल और ATF निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, क्या महंगा होगा सफर?10 साल में राज्यों का कर्ज ₹31 लाख करोड़ से बढ़कर ₹90 लाख करोड़ईरान-अमेरिका समझौते से भारत को बड़ी राहत, फिर भी तेल सस्ता होने में लग सकते हैं कई महीने!Corporate Bonds: सस्ती उधारी ने बढ़ाया कंपनियों का उत्साह, रिकॉर्ड फंड जुटाने की तैयारीदुनिया को बराबरी पर लाने की बात, G7 में गूंजा भारत का संदेशसरकार के नए नियम से आयुष कंपनियों की लग सकती है लॉटरीStock Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के संकेत, FED के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुखविदेश जाने का क्रेज कम हुआ? चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
अन्य समाचार सलकन देवी मंदिर में मची भगदड में तीन की मौत, 35 घायल
'

सलकन देवी मंदिर में मची भगदड में तीन की मौत, 35 घायल

PTI

- October,21 2012 4:34 AM IST

मृतकों की पहचान भूरिया बाई 35, रानी 15 तथा यशोदा 30 के रुप में हुई है।

पुलिस हालांकि भगदड की स्थिति से इंकार कर रही है लेकिन वह मानती है कि महिलाओं की कुचलकर मृत्यु हुई है। घायलों में छह को भोपाल के हमीदिया अस्पताल, 10 को होशंगाबद के जिला अस्पताल एवं लगभग 20 को रेहटी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये और घायलों को 25 25 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

सीहोर जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर विध्यांचल पहाडी पर स्थित विजयासन माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भारी भीड जमा थी तथा रात से ही लोग वहां इकट्ठा थे। आज तडके लगभग साढे चार बजे सीढियों पर अचानक कुछ महिलाओं के गिर जाने के कारण भगदड की स्थिति बन गयी तथा इस भगदड में कुचल जाने से एक बालिका सहित तीन महिलाओं की मृत्यु हो गयी।

.भाषा. सं सिन्हा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement