Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार केजरीवाल के पीछे कौन है इसकी जांच होनी चाहिए : शाहनवाज
'

केजरीवाल के पीछे कौन है इसकी जांच होनी चाहिए : शाहनवाज

PTI

- October,21 2012 4:24 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल द्वारा गडबडी के आरोप पर जवाब देते हुए पार्टी के प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि केजरीवाल के पीछे कौन है इसकी जांच होनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा , गडकरी ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। केजरीवाल के आरोपों की हवा निकल गयी है। केजरीवाल ने किसकी शह पर गडकरी पर आरोप लगाये हैं और इसके पीछे कौन हैं इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिले किशनगंज को विशेष जिले का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे इसका पिछडापन दूर होगा।

भाजपा नेता ने कहा कि नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को हटाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई साजिश कर रही है। इस मंसूबे को विफल करने का एकजुटता के साथ प्रयास करना चाहिए।

केंद्रीय गृह सचिव राजकुमार सिंह की तारीफ करते हुए शाहनवाज ने कहा , सिंह की तारीफ करनी होगी जिन्होंने वाल्मीकि नगर से लेकर गलगलिया तक सीमा पर सुरक्षा के काम किये हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement