माइकल शुमाकर और निको रोसबर्ग को पिछले साल भारत का उत्साह और दोस्ताना बर्ताव अब भी याद है और मर्सीडीज के ये दोनों फार्मूला वन ड्राइवर 28 अक्तूबर को देश में होने वाली ग्रां प्री के लिए तैयार हैं।
मौजूदा सत्र के बाद शुमाकर दूसरी बार फार्मूला वन से संन्यास ले लेंगे। पिछले साल वह ड्राइवरों की चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे जबकि रोसबर्ग ने छठा स्थान हासिल किया था।
शुमाकर ने कहा, निश्चित तौर पर पिछले साल फार्मूला वन में भारत का पदार्पण सफल रहा। सप्ताहांत काफी प्रशंसक जुटे और ट्रैक काफी अच्छा था। हम ड्राइवरों का भव्य स्वागत किया गया और यह देखना रोचक होगा कि क्या यह उत्साह बना रहता है।
रोसबर्ग ने कहा कि पिछले साल उनके साथ जो व्यवहार हुआ वह उन्हें पसंद आसान और उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में उन्हें और अच्छी यादें मिलेंगी।
भाषा