Advertisement
MSP बढ़ोतरी से बढ़ेगा बोझ, FY27 में फूड सब्सिडी पर खर्च ₹2.5 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमानघरेलू निवेशकों ने थामा बाजार, शेयरों में हर दिन औसतन 4,000 करोड़ रुपये किया निवेशNDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़
अन्य समाचार बिजली बोर्ड के पुनर्गठन से संचरण और वितरण हानि होगी कम : मुख्य सचिव
'

बिजली बोर्ड के पुनर्गठन से संचरण और वितरण हानि होगी कम : मुख्य सचिव

PTI

- October,21 2012 3:03 AM IST

बिहार के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने आज कहा कि बिहार राज्य विद्युत बोर्ड का पांच कंपनियों में पुनर्गठन करने से राज्य में बिजली के संचरण और वितरण में होने वाले नुकसान को 40 प्रतिशत से घटाकर 24 प्रतिशत करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष एक बैठक में बिहार बिजली बोर्ड के पुनर्गठन पर प्रस्तुतीकरण के बाद सिन्हा ने बताया , बोर्ड को पांच कंपनियों में विभाजित करने से बिजली के संचरण और वितरण :टीएंडडी: में होने वाला नुकसान 40 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत हो जाएगा। पांच वर्ष बाद पांचों नयी कंपनियों को घाटे की पूर्ति के लिए सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं देनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को वर्तमान में प्रतिवर्ष 2160 रुपये सहायता बोर्ड को देनी पड़ती है। पुनर्गठन से विद्युत वितरण व्यवस्था को प्रभावशाली बनाया जा सकेगा। बिजली कंपनियों को आसान शर्त पर रिण उपलब्ध हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार बिजली बोर्ड को पांच कंपनियों में विभाजित करने की अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत एक होल्डिंग कंपनी, एक संचरण, एक उत्पादन और दो वितरण कंपनियां बनाने का प्रस्ताव है।

बैठक में बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पीके राय और अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement