Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार ओडि़शा में केवल राज्य के उपक्रमों को ही कोयला खानें आवंटित हों
'

ओडि़शा में केवल राज्य के उपक्रमों को ही कोयला खानें आवंटित हों

PTI

- October,20 2012 5:53 PM IST

ओडिशा सरकार ने कोयला मंत्रालय से कहा कि कोयले की भारी मांग को देखते हुये राज्य स्थित कोयला खानों का आवंटन केवल ओडि़शा के सार्वजनिक उपक्रमों को ही किया जाना चाहिये।

राज्य के इस्पात और खान विभाग ने कोयला मंत्रालय में निदेशक पी सोम शेखर रेड्डी को इस संबंध में पत्र लिखा है। कंेद्र सरकार ने कोयला खानों के आवंटन के लिए कोयला खान नियम 2012 के नियम चार के तहत शर्तों के मसौदे के संबंध में राज्यों से टिप्पणी मांगी थी जिसके जवाब में ओडिशा सरकार ने यह प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा है ओड़ीशा में जारी विभिन्न परियोजनाओं को ही अतिरिक्त 25 करोड़ टन सालाना गैर..कोकिंग कोल की आवश्यकता होगी, जिसके लिये 1,000 करोड़ टन अतिरिक्त कोयला भंडार की जरुरत होगी। इस स्थिति को देखते हुये अब ओड़ीशा से कोई भी कोयला ब्लॉक किसी अन्य पार्टी को आवंटित नहीं किया जाना चाहिये।

देखा गया है कि गैर सीआईएल कंपनियों को आवंटित कुल कोयला खानों में से 86 फीसद खानें कुछ कंपनियों को निजी उपयोग के लिए आवंटित की गई जबकि सिर्फ 14 फीसद खानें ही सरकारी वाणिज्यिक खनन कंपनियों को मिलीं हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement