Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंताFSSAI ने Nestlé, KFC और Flipkart को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया शिकायतों पर कार्रवाई तेज
अन्य समाचार राहुल पर लगेे चौटाला के आरोपों को हरियाणा सरकार ने किया खारिज
'

राहुल पर लगेे चौटाला के आरोपों को हरियाणा सरकार ने किया खारिज

PTI

- October,20 2012 12:53 PM IST

हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के हसनपुर गांव में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा खरीदी गयी जमीन पर उचित स्टांप शुल्क नहीं देने के विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला के आरोपों को आज पूरी तरह झूठा, राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण करार देकर खारिज कर दिया।

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि राहुल गांधी ने 3 मार्च, 2009 को हसनपुर गांव में 6.456 एकड़ सैलाब जमीन कुल 26,47,000 रुपये में खरीदी , जिसका मूल्य 4,10,006 रुपये प्रति एकड़ था।

मंत्री ने कहा कि 13 जुलाई, 2007 को तत्कालीन कलेक्टर द्वारा जारी पत्र के अनुसार सैलाब जमीन का कलेक्टर मूल्य डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ था और यह कलेक्टर मूल्य 11 अप्रैल, 2008 तक बना रहा।

सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने छह प्रतिशत स्टांप शुल्क का भुगतान किया था जो 4,10,006 रुपये प्रति एकड़ जमीन की दर से 26,47,000 रुपये की खरीद कीमत पर 1,58,820 रुपये रहा। जमीन की यह दर कलेक्टर मूल्य से 2.7 गुना अधिक है।

उन्होंने कहा, अत: ओमप्रकाश चौटाला द्वारा स्टांप शुल्क का भुगतान नहीं किये जाने के बारे में लगाये गये आरोप और कुछ नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना झूठ का पुलिंदा हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement