Advertisement
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले, “मेरे लिए जनता ही भगवान का स्वरूप”महाराष्ट्र में प्याज मुद्दे पर बनाई गई सब कमेटी, 15 दिनों के अंदर सुझावों के साथ जमा करेंगी रिपोर्टग्लोबल सुस्ती के बीच फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर ने जोड़े 1.18 लाख नए रोजगारSEBI का बड़ा प्रस्ताव: AMC कर्मचारियों और फंड मैनेजर्स की सैलरी डिटेल्स नहीं होंगी सार्वजनिक?SEBI की मंजूरी के साथ MF कारोबार में उतरी Nuvama, SIF से करेगी शुरुआतGold ETFs में 13 महीने से जारी निवेश का सिलसिला टूटा, मई में निवेशकों ने निकाले ₹725 करोड़मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तारFD से ज्यादा रिटर्न का मौका? RBI के कदम के बाद बैंकों में ब्याज बढ़ाने की होड़भारत बना ग्लोबल इकॉनमी का ‘ब्राइट स्पॉट’, चंद्रशेखरन ने बताया क्यों दुनिया की नजरें यहीं टिकींWipro का सबसे बड़ा बायबैक गुरुवार से, 180 रुपये के शेयर पर 250 रुपये देने को तैयार कंपनी
अन्य समाचार श्रीलंकाई वायु सेना के कर्मियों का प्रशिक्षण रद्द करे केंद्र : जयललिता
'

श्रीलंकाई वायु सेना के कर्मियों का प्रशिक्षण रद्द करे केंद्र : जयललिता

PTI

- July,07 2012 5:03 AM IST

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने चेन्नई के नजदीक भारतीय वायु सेना के एक प्रतिष्ठान में श्रीलंकाई वायु सेना के कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण पर आपत्ति व्यक्त की है । उन्होंने केंद्र से इस कार्यक्रम को तत्काल रद्द करने और प्रशिक्षण लेने आए कर्मियों को उनके देश वापस भेजने का आग्रह किया है ।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ऐसे समय जब श्रीलंका में तमिलों को समान दर्जा दिए जाने की मांग उठ रही है, तब तम्बारम वायु सेना स्टेशन में श्रीलंकाई वायु सेना के कर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने की खबर कुछ ऐसी है जो तमिलों के खिलाफ है । मैं इसकी कड़ी निन्दा करती हूं ।

जयललिता ने श्रीलंका में तमिलों को समान दर्जा दिए जाने और इस देश के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य विधानसभा द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चुप रहने के लिए केंद्र की आलोचना की । उन्होंने कहा, यह तमिल लोगों का अपमान है कि केंद्र श्रीलंका के वायु सेना कर्मियों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहा है ।

उन्हौंने जोर देकर कहा, ऐसे में जब युद्ध अपराध के आरोपियों के खिलाफ प्रतिंबध लगाए जाने की मांग उठ रही है तो तब भारत में श्रीलंकाई वायु सेना के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना न सिर्फ अनुचित, बल्कि तमिल लोगों के हितों के खिलाफ है । यह :नौ कर्मियों के लिए नौ महीने का प्रशिक्षण: रद्द किया जाना चाहिए और उन्हें द्वीप देश वापस भेजा जाना चाहिए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement