एक संसदीय समिति ने आज 12वीं पंचवर्षीय योजना
सूत्रों ने बताया, े स्थायी संसदीय समिति :वित्त: ने वृद्धि बढाने के लिए व्यापक आर्थिक हालात तथा 12वीं योजना की कार्यनीति पर चर्चा की। इस विचार विमर्श को दो नवंबर को अगली बैठक में आगे बढाया जाएगा। े
इस समिति के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल 12वीं योजना अवधि के दस्तावेज को मंजूरी दे चुका है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रीय विकास परिषद :एनडीसी: के समक्ष रखा जाना है।
पुनर्गठित समिति सामान व सेवा कर मुद्दे पर भी विचार करेगी तथा अपनी रपट सौंपेेगी।
समिति मनी लांड्रिंग निरोधक :संशोधन: विधेयक 2011, कंपनी विधेयक 2011 तथा बेनामी सौदा :निरोधक: विधेयक 2011 पर अपनी रपट पहले ही दाखिल कर चुकी है।