सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन
आईओसी ने पेट्रोटेक 2012 सम्मेलन के मौके पर कहा, आईओसी और कोगैस ने वैश्विक स्तर पर गैस एवं तेल की खोज और उत्पादन मंे संयुक्त भागीदारी के लिए एमओयू पर दस्तखत किए हैं। इसके अलावा दोनांे कंपनियां मिलकर प्राकृतिक गैस के बुनियादी ढांचे के विकास पर काम करेंगी। साथ ही वे इसके तहत एलएनजी की खरीद भी करेंगी।
आईओसी के चेयरमैन आर एस बुटोला ने यहां कोगैस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल मंे कोगैस के कार्यकारी उपाध्यक्ष ह्यून कुन शिन भी शाामिल थे।
बुटोला ने जोर देकर कहा कि इस एमओयू को आगे बढ़ाया जाना चाहिए और साथ ही सहयोग के लिए चुने गए क्षेत्रांे मंे समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। कोगैस कोरिया की राष्ट्रीय गैस कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी आयातक है। उसने 2011 मंे 3.3 करोड़ टन एलएनजी का आयात किया था।