प्रभारी मंत्री ने दुर्घटना में 17 मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए एवं सामान्य रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि भी भेंट की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के शव उनके गृह स्थान भिजवाने के भी निर्देेश दिए। राज्य मंत्री खटीक नौगांव पहुंचने के बाद सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। उनके साथ छतरपुर विधायक ललिता यादव
नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह एवं पार्टी पदाधिकारी पुष्पेन्द्रनाथ पाठक भी साथ थे।
बस और ट्रक की भिड:त में पीडि़तों को सेना के जवानों की मदद से बाहर निकालकर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई। प्रभारी मंत्री ने इस आपदा की घड़ी में नौगांव की जनता द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।