तृणमूल कांग्रेस के छह मंत्रियों के इस्तीफे दे देने के बाद कृषि मंत्री और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने संप्रग सरकार को समर्थन जारी रखने की घोषणा की।
पवार ने राज्य के शीर्ष राकांपा नेताओं से मुलाकात की और राजनीतिक हलचल पर चर्चा की।
राज्य के राकांपा अध्यक्ष मधुकर पिचाड़ ने कहा कि पार्टी हमेशा से ही देश में राजनीतिक अस्थिरता के हालात के खिलाफ थी।
उन्होंने कहा, हम संप्रग मे ही बने रहेंगे। पवार ने राजधानी में चल रही सियासी हलचल और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
पिचाड़ ने बताया कि पार्टी की राज्य इकाई ने डीजल के दामों में इजाफे को लेकर आम आदमी की भावनाओं को सरकार तक पहंुचाया है और पुनर्विचार के लिये कहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी की राज्य इकाई की 20 अक्तबूर से दो दिवसीय बैठक पुणे में आयोजित होगी।
भाषा
नननन