अगर आप टेलीविजन देखने के जबरदस्त आदी हैं तो सावधान हो जाएं, कहीं आपके और टेलीविजन के साथ की वजह से आपके जीवनसाथी और आपका साथ न छूट जाए। एक नये अध्ययन के अनुसार ज्यादा टेलीविजन देखने से आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
अध्ययन के अनुसार अगर आप और आपका जीवनसाथी लगातार टेलीविजन देखते हैं तो इससे आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अल्बीयन कॉलेज के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि ऐसी संभावना है कि जो लोग टीवी पर दिखाए जाने वाले प्रेम में बहुत अधिक विश्वास करते हैं वह अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंध में उतने ही कम प्रतिबद्ध होते हैं।
अध्ययनकर्ता डॉक्टर जेरेमी ऑस्बर्न ने कहा, मैंने इस अध्ययन में पाया कि जो लोग टीवी पर दिखाए जाने वाले काल्पनिक संबंधों में विश्वास करते हैं वह अपने जीवनसाथी के प्रति वास्तव में उतने ही कम प्रतिबद्ध होते हैं और सोचते हैं कि टीवी पर दिखाए जाने वाले पति या पत्नी उनके पति या पत्नी की तुलना में ज्यादा आकर्षक हंै।