बहरीन में 41 वर्षीय भारतीय की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
गल्फ डेली न्यूज की खबर में कहा गया है कि जोस अलप्पन वेन्जीलुआज गोमेज छुट्टियां मनाने के लिए जब भारत आया था तब उसे स्वाइन फ्लू हुआ था।
गोमेज का शुक्रवार को रॉयल बहरीन अस्पताल में निधन हो गया। उसे एक सितंबर को बहरीन वापस लौटने के कुछ ही दिन बाद अमेरिकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे रायल बहरीन अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
पिछले साल जनवरी से देश में यह एच1एन1 के संक्रमण से मौत का पहला मामला है।
वह अपने परिवार के साथ 15 दिन के लिए तिरूवनंतपुरम गया था। वह 15 अगस्त को गया और एक सितंबर को लौटा था।
उसके नियोक्ता एबीबी टेक्नोलॉजीज के प्रवक्ता ने कहा वह अपना कंप्यूटर लेने एक दिन ऑफिस आया और यह कह कर चला गया कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है। फिर वह नहीं आया। बाद में उसने छुट्टी के लिए आवेदन किया और कहा कि उसे फ्लू हो गया है।
भाषा
नननन