असम के कार्बी आंगलोंग जिले में आज सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया ।
मौसम विभाग के अनुसार भूकंप सुबह चार बजकर 45 मिनट पर आया । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई । यह 26.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.3 डिग्री पूर्वी देशांतर में 45 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था ।
इसमें अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।
भाषा