Advertisement
AI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल कीवेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेतNBFC का बहीखाता FY28 तक ₹93 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान, अनसिक्योर्ड लोन पर बढ़ी चिंता
अन्य समाचार एमपीए पर हमले की साजिश मामले में मुकदमे की सुनवाई तीन अक्तूबर तक टली
'

एमपीए पर हमले की साजिश मामले में मुकदमे की सुनवाई तीन अक्तूबर तक टली

PTI

- September,19 2012 3:33 PM IST

महाराष्ट्र पुलिस अकादमी पर साल 2010 में हमला की लश्कर-ए-तयबा आतंकवादियों की कथित साजिश से जुड़े मामले में यहां की एक अदालत ने मुकदमे की सुनवाई तीन अक्तूबर तक स्थगित कर दी।

लश्कर-ए-तयबा आतंकवादी बिलाल शेख उर्फ लाल बाबा और हिमायत बेग को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के के तंत्रपाले के समक्ष कल पेश किया गया। अदालत शेख के उस आवेदन पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उसके मुकदमे को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

विशेष लोक अभियोजक अजय मिसर ने बताया कि बिलाल के आवेदन पर अभी फैसला होना है। उन्होंने बताया कि अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख तीन अक्तूबर को निर्धारित कर दी।

बिलाल शेख को नासिक के सतपुर इलाके से 2010 में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 700 ग्राम आरडीएक्स, चार डेटोनेटर, एक पेनड्राइव और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया गया था। बेग को 2010 में पुणे के जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में संलिप्त रहने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था।

बेग और हाल ही में गिरफ्तार आतंकवादी अबु जंदल भी कथित तौर पर महाराष्ट्र पुलिस अकादमी पर हमले की साजिश में शामिल था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement