अमेरिकी निर्माता द्वारा बनाई गई कथित इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ जारी प्रदर्शनों की कड़ी में आज काबुल की एक मुख्य सड़क पर करीब 1,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर लोग विश्वविद्यालय के छात्र थे और वे अमेरिका के लिए मौत तथा इस्लाम के शत्रुओं के लिए मौत के नारे लगा रहे थे।
फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
कल अफगानिस्तान में एक महिला आत्मघाती हमलावर के हमले में 12 लोगों की जान गई। विवादित फिल्म को लेकर हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
फिल्म को लेकर अरब जगत में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है।
सोमवार को काबुल में फिल्म के विरोध में पुलिस के साथ करीब 1000 लोगों की झड़प हुई। कल कुंदुज में सैकड़ों छात्रों का पुलिस के साथ टकराव हुआ।
एएफपी